नवकार धाम जैन मंदिर कुलपाकजी का किया गया द्वार उद्घाटन
हैदराबाद, नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाकजी में चंद्रयशविजयजी म.सा., तीर्थ सुन्दर विजयजी म.सा., अभिनंदनचंद्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में जिनालय का द्वार उद्घाटन हर्षोल्लास व विधि-विधान से लाभार्थी शांतिलाल महेंद्र कुमार धर्मेंद्र मुणोत परिवार ने किया।
मूलनायक भगवान महावीर स्वामी, भगवान मुनिसुव्रतस्वामी, नेमिनाथ भगवान की पक्षाल विधि करवाई गयी। सत्तरभेदी पूजन विधिकारक देवेन्द्र भाइ पाटनी ने करवाई। गुरुभगवंत गौतम स्वामी, राजेन्द्रसूरीश्वरजी, शांतिगुरुदेव, हेमेंद्रसूरीश्वरजी, नाकोड़ा भैरवदेवजी, पद्मावती माता का पूजन किया गया। शांति कलश विधि विश्वेश पूजा विहान द्वारा की गई।
यह भी पढ़ें… नवकार धाम जैन मंदिर में लाभार्थियों का किया गया सम्मान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





