पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की
हैदराबाद, जगतियाल के लक्ष्मीपुर में आज तड़के एक दिल दहला देने वाले मामले में घरेलू विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतका की पहचान अदरवेनी सत्यव्वा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति मलय्या वारदात के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह मल्लया ने गहरी नींद में सो रही पत्नी का चाकू से गला रेत दिया और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सत्यव्वा की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस जघन्य अपराध का कारण है। दंपती के दो बच्चे हैं। उनका बेटा हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि बेटी माता-पिता के साथ ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी मल्लया की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
यह भी पढ़े: गाजियाबाद : दो युवकों की हत्या के मामले के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



