दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट्स असोसिएशन ने मनाया होली मिलन
हैदराबाद, दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट्स असोसिएशन का होली मिलन समारोह रिकाबगंज स्थित अग्रवाल बॉयज हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अवसर पर अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत गुलाल और टीका लगाकर व पारंपरिक तौर पर दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत होली के गीतों और संगीत के बीच सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया, मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल, संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय चिनानिया, आर्ट एंड सिल्क के पुरुषोत्तम गुप्ता, मंत्री कमल पटवारी, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजू शर्मा चाटवाला सहित अन्य का सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… मिथिला समाज के होली मिलन में रंगों और संगीत का आनंद
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, महासचिव एम. सुनील कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार अग्रवाल, सह-मंत्री अचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शेष कुमार गोयल, संयोजक बालकिशन (बाला भाई), कार्यकारिणी सदस्य धीरज गुप्ता, दीपक गोयल, जयप्रकाश चिनानिया, शैलेष अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, पुरुषोत्तम असावा, अनिल कुमार शर्मा, पंकज कुमार मित्तल, चेतन प्रकाश, अशोक कुमार बंसल, मदनमोहन शर्मा, रवि सराफ, रोहित कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, उदित गोयल, मनोनीत सदस्य पंकज कुमार अग्रवाल, विशेष आमंत्रित टी.सुनिल कुमार, विनय कुमार जैन सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



