मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम से गैरहाजिर शराबी दारोगा निलंबित

मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में ड्यूटी पर पहुंचने के बजाय शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में पाए जाने के आरोपी एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर नहीं आने और शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक चौबे सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चौबे सिंह शराब के नशे में दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े : अमरावती के विकास के लिए विश्व बैंक ने 34 करोड़ डॉलर जारी किए

पुलिस ने बताया कि सिंह फुगाना थाने में तैनात हैं और वह ड्यूटी से गैर हाजिर रहकर शराब के नशे में सदर तहसील कार्यालय परिसर में मिले थे और इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सिंह का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक प्रदर्शनी के उद्घाटन तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button