पुत्रदा एकादशी व्रत दो दिन रखा जाएगा
कई ऐसे दंपत्ति विवाह के लंबे समय बाद भी संतानहीन हैं तो उन्हें पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करना चाहिए। मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान सुख प्राप्त होता है। उनके वंश में वृद्धि होती है। पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार आता है- एक, पौष माह और दूसरा, सावन माह।
तिथि मुहूर्त
विक्रम पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर, मंगलवार की सुबह 7 बजकर 50 मिनट से शुरु हो रही है, 31 दिसंबर, बुधवार की सुबह 5 बजे समाप्त होगी।
30 दिसंबर, मंगलवार को गृहस्थ लोग पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे और वैष्णव जन – 31 दिसंबर, बुधवार को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे।
शुभ मुहूर्त
30 दिसंबर, मंगलवार की सुबह से पूरे दिन सिद्ध योग है। रवि योग सुबह 7 बजकर 13 मिनट से पूर्ण रात्रि तक है। 31 दिसंबर, बुधवार सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। साध्य योग सुबह से रात 9 बजकर 13 मिनट तक है।
पारण समय
गृहस्थ लोग पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर, बुधवार की दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक कर सकते हैं।
वैष्णव जन पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 1 जनवरी, गुरुवार 2026 की सुबह 7 बजकर 14 मिनट से सुबह 9 बजकर 18 मिनट के बीच कर सकते हैं। 31 दिसंबर, बुधवार को पौष पुत्रदा एकादशी के हरि वासर के समापन का समय सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक है। पौष पुत्रदा एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा करते हुए उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन का व्रत रखने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से साधक को संतान-सुख की प्राप्ति होती है।
उपाय
- पौष पुत्रदा एकादशी को तुलसी के पौधे के समीप घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है।
- एकादशी को अन्न या वस्त्र का दान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस तिथि पर दान तथा विष्णु जी की पूजा करने से साधक को संतान-सुख की प्राप्ति होती है और संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
- इस दिन पूजा के समय विष्णु सहस्त्रनाम तथा विष्णु चालीसा का पाठ, विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
- एकादशी तिथि के दिन पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। व्रत खोलने से पहले पंचामृत का भोग जरूर लें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



