सात पवित्र कुंड हैं सप्त सागर

महाकाल की नगरी उज्जैन में स्वयं देवाधिदेव महादेव निवास करते हैं। उनके दर्शन मात्र से हर कष्ट और संकट मिट जाते हैं। उनकी कृपा हो जाए तो अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता है। महाकाल के राज्य में सात पवित्र कुंड हैं, जो सप्त सागर के नाम से प्रसिद्ध हैं। सप्त सागर की महिमा का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। मान्यता है कि जो लोग अधिकमास में इन सप्त सागर में स्नान और परामा करते हैं, उनको मुक्ति मिल जाती है।
उज्जैन सिर्फ काल को टालने के लिए नहीं है। यह तन और मन के पापों को धोने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां रुद्र सागर से रत्नाकर सागर तक एक ही राज्य में मिल जाएंगे। इन सप्त सागर का आध्यात्मिक महत्व है, जिनका पा विष्णु पुराण और स्कंद पुराण में भी किया गया है। उज्जैन में रुद्रसागर, क्षीरसागर, गोवर्धन सागर, रत्नाकर सागर, विष्णु सागर, पुरुषोतम सागर और पुष्कर सागर हैं। इन सात कुंडों को ही सप्तसागर कहते हैं। सप्त सागर सात कुंडों या सरोवरों की एक श्रृंखला है। हर कुंड का अपना पौराणिक महत्व है।
रुद्रसागर
रुद्रसागर तालाब महाकाल मंदिर के बिल्कुल पीछे है। बाबा के दर्शन के बाद इस तालाब में स्नान करने की परंपरा है।
क्षीरसागर
क्षीरसागर को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का निवास-स्थान कहा जाता है। इस तालाब में स्नान करने के बाद खीर का दान किया जाता है। माना जाता है कि यहां किया गया खीर का दान सारे पापों को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
गोवर्धन सागर
गोवर्धन सागर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है। यहाँ स्नान करने के बाद मिश्री-माखन और कपड़ों का दान करने का महत्व बताया गया है।
रत्नाकर सागर
रत्नाकर सागर को रत्नों का सागर कहा जाता है, जो क्षिप्रा नदी की सहायक नदी पिंगला में मिलकर पानी के स्तर को बढ़ाता है। इस तालाब में भी स्नान करने से पापों का नाश होता है और स्वर्ग की प्राप्ति होती है। विष्णु सागर, पुरुषोतम सागर और पुष्कर सागर का भी अपना पौराणिक महत्व है।
इन सभी तालाबों में स्नान करने से सभी रोगों और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अधिकमास में सातों सरोवर का महत्व बढ़ जाता है। कहा जाता है कि अधिकमास में अगर कोई भी इन सप्त सागर की परामा और स्नान करता है, तो सभी पापों, परेशानियों और रोगों से मुक्ति मिलती है। उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद इन सात पवित्र कुंडों की यात्रा करना न भूलें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



