श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह का किया गया आयोजन
हैदराबाद, शमशाबाद के हमीदुल्ला नगर स्थित श्री जाट समाज के प्लाट पर विश्वकर्मा जयंती मारवाड़ी समिति, हाईटेक सिटी, गच्ची बावली द्वारा विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
यहाँ गणेशाराम ढाका, रामनिवास गोरछिया एवं ओमप्रकाश सिंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती समारोह को पंडाल को फूलों एवं लाइट से सजाया गया। जयंती समारोह के तहत जागरण का आयोजन किया गया। राजस्थान के दिनेश नागौरी एवं साथियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये। अनु सोलंकी, मैना राजस्थानी एवं पूजा चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यरकारिणी सदस्यों ने समाजबंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढे़: हैदराबाद में श्रीराम कथा का आयोजन
समारोह में गणेशाराम ढाका, रामनिवास गोरछिया, ओमप्रकाश सिंवर, दामोदर लोछब, हनुमाननाथ सिद्ध, गोपालराम जाखड़, भंवरसिंह सिसोदिया, हुकमीचन्द्र जाट, कोजाराम नैण, रामप्रताप जाखड़, आणंद सिंह, नेमाराम सियाग झबरसिंह, सुरजाराम कुकणा, गजेन्द्र सिंह, लिखमाराम पुनिया, मांगीलाल सिरडिया, चतरसिंह, टिकुराम सारण, हजारिराम गोदारा, हनुमानराम कुम्हार, सुरेश बाडियासरा, ओमप्रकाश बाडियासरा, हुनमानराम मैंया, मुकराम सुथार, जगदीश सीरवी आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



