एक फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे

मुंबई, प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को निवेशकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएग परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह नौ बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा।

इसी तरह, बीएसई ने भी निवेशकों के लिए एक फरवरी को कारोबार होने से संबंधित एक परिपत्र जारी किया है। बीएसई के नोटिस के अनुसार, एक फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ ​​घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ेउपायुक्त ने की नई शराब दुकानों के लाइसेंस पर समीक्षा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button