राज्य में यूरिया की किल्लत नहीं- तुम्मला नागेश्वर राव
हैदराबाद, कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने कहा कि राज्य में रबी मौसम के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं है और सभी जिलाधीशों को यूरिया जारी करने के लिए आदेश दिये गये है। राज्य में रबी मौसम के लिए 2 लाख टन यूरिया उपलब्ध है। राज्य विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक के. मदन मोहन राव और पाल्वाई हरीश बाबू द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए तुम्मला नागेश्वर राव ने कहा कि खरीफ मौसम के दौरान राज्य में यूरिया की कुछ किल्लत हुई थी
यूरिया की किल्लत की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए, जिसके चलते राज्य में रबी मौसम के लिए 2 लाख टन यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यूरिया की आपूर्ति के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






