थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने फिजिक्सवाला में 136 करोड़ का निवेश किया

नई दिल्ली, वैश्विक निवेश फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक का निवेश किया है। यह निवेश ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी अगले सप्ताह अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी कर रही है।

इस निवेश के तहत थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म के 14 कर्मचारियों से फिजिक्सवाला में 1.07 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जो 0.37 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर 127 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे गए, जो निर्गम मूल्य से 17 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार लेनदेन का आकार 136.17 करोड़ रुपये है।

Ad

यह भी पढ़े : पाइन लैब्स वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है: सीईओ अमरीश राव

थिंक इन्वेस्टमेंट्स चार अरब अमेरिकी डॉलर की एक वैश्विक निवेश कंपनी है, जो तकनीक आधारित शुरुआती चरण के व्यवसायों को समर्थन देने पर केंद्रित है। फिजिक्सवाला का 3,480 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने 103-109 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button