ओडिशा की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को तीन जिला न्यायाधीश अदालतों में तलाशी और उन्हें खाली कराने का अभियान शुरू किया। यह अभियान इन परिसरों में बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद शुरू किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। कटक, पुरी और फूलबनी के जिला और सत्र न्यायाधीश अदालतों को ईमेल मिले थे, जिनमें भेजने वाले ने अदालत परिसर में बम धमाके करने की धमकी दी थी। इससे वकीलों, मुवक्किलों और न्यायाधीशों में दहशत उत्पन्न हो गई।

तलाशी अभियान में श्वान और बम निरोधक दल को लगाया गया

पुलिस ने बताया कि ये धमकी भरे ईमेल कटक, देवगढ़ और संबलपुर के जिला अदालत के अधिकारियों को 8 जनवरी को इसी तरह के संदेश मिलने के एक महीने से भी कम समय बाद आए। ओडिशा के एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य ने तीनों अदालतों को ऐसे धमकी भरे ईमेल मिलने और तलाशी अभियान जारी होने की पुष्टि की।

पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने पत्रकारों को बताया, “तलाशी अभियान में श्वान और बम निरोधक दल को लगाया गया है।’’ कटक में, पुलिस ने सुनिश्वित किया कि अदालत परिसर खाली हो जाए। एक बम निरोधक दस्ते को लगाया गया और उसने जांच की। इस दौरान लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया।

“यह भी पढ़ें”पीएसएल में खेलेंगे विश्व कप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button