टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ की कमाई की
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बागी- 4’ ने बृहस्पतिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ की वापसी को लेकर बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे थे। टीजर से लेकर ऑफिशियल ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की। टाइगर के नए दमदार अवतार, दमदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म पर बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन जॉनर को फिर से जीवित करने का प्रेशर था क्योंकि फैंस को उम्मीद काफी ज्यादा थी।
5 सितंबर, 2025 को फिल्म रिलीज हुई। बागी 4 ने सिनेमाघरों में जबरदस्त चर्चा के साथ धूम मचा दी और वीकेंड पर दमदार शुरुआत की। हालांकि, शुरुआती प्रचार और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बावजूद, फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन के साथ वीकडे में फिल्म थोड़ी लड़खड़ाई जरूर लेकिन फिर संभल गई।
कमाई बढ़ने से फिल्म को मिल रहा सकारात्मक रिस्पॉन्स
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन ये स्कोर 9.25 करोड़ पर खत्म हुआ। तीसरे दिन यानी रविवार को कलेक्शन 10 करोड़ रुपये पहुंच गया। चौथे दिन वीकडे पर फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं मंगलवार को खाते में 4 करोड़ आए। इन आंकड़ों की तारीफ इसलिए भी की जानी चाहिए क्योंकि 5 सितंबर को कई सारी फिल्में ओटीटी और थिएटर पर रिलीज हुईं। वहीं विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स भी इसे तगड़ा कॉम्पटीशन दे रही थी लेकिन हार गई।
छठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो खबरे लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 1.67 करोड़ था जोकि 2 से 4 करोड़ रुपये तक जा सकता है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 41.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म बहुत जल्द 50 करोड़ की कमाई की है।(भाषा)
यह भी पढ़े– सोनम बाजवा ने पूरी की ‘बागी 4’ की शूटिंग
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



