टाइनी ब्रेन्स एक्सपो में बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाया हुनर
हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति के तत्वावधान में भगवती बाई मॉन्टेसरी स्कूल एवं गणेशी लाल कनोडिया प्राइमरी स्कूल में टाइनी ब्रेन्स एक्सपो (विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी के. राम मोहन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के. राममोहन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं शिक्षा समिति का विद्यार्थी रहा हूं और आज मैं इस आयोजन का मुख्य अतिथि हूँ।
शिक्षा की नींव बालपन में ही रखी जाती है, जिसका विकास समय के साथ-साथ होता जाता है। इस प्रदर्शनी के लिए जिन्होंने भी अपना योगदान दिया है, वह सब बधाई के पात्र हैं। अवसर पर समिति के मानद मंत्री सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह अभूतपूर्व प्रदर्शनी है, जहां विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक गण, प्राचार्य गण ने अद्भुत क्षमता व बौद्धिकता का प्रदर्शन किया है।
इस एक्सपो में प्रदर्शित वस्तुओं से उनकी योग्यता और परिश्रम प्रमाणित होता है। उनके प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी यादगार बनकर सभी के हृदय में रहेगी। इसमें बी.बी.एम.एस ऑर्गेनिक मंडी, टाइनी जंगल, वैज्ञानिक आविष्कार, शैक्षणिक विषयों से जुड़े विविध भाषण आदि प्रदर्शित किए गए। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। अवसर पर अभिभावक एवं अन्य विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह भी पढ़ें… सी.वी. आनंद ने लांच किया प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टरेट में ई ऑफिस एप्लीकेशन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के. राममोहन, मानद मंत्री सी.ए. नवीन कुमार अग्रवाल, कॉरेस्पॉन्डेंट (जी.के. पी.एस.) और सह मंत्री राजेश कुमार अग्रवाल, बी.बी.एम.एस. के करेस्पॉन्डेंट शेष कुमार गोयल, प्रधानाचार्य एवं चीफ अकादमिक ऑफिसर आराधना मोदानी, प्रधानाचार्य जी.के.पी.एस. प्रीति बाला चौहान, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सरोज जैन, जॉइंट एकेडमिक डायरेक्टर राजेश कुमार अग्रवाल एवं अन्य संस्थाओं के प्रधानाध्यापकगण उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



