टॉक्सिक का टीजर रिलीज, बोल्ड अंदाज़ में दिखेंगे यश
कन्नड़ रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कॉलिवुड की चर्चित निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ने पहले से ही भारी हाइप क्रिएट कर रखा है। केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी के बाद आ रही यश की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में स्टार नायिका नयनतारा, रुक्मिणी वसंता, हुमा खुरैशी, तारा सुतारिया, कियारा अडवाणी जैसी प्रमुख नायिकाएँ काम कर रही है।
अब यश के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुआ फिल्म टॉक्सिक का पहला टीजर फैंस के लिए किसी धमाके से कम नहीं है। खास बात यह है कि इस टीजर को पूरी तरह इंग्लिश में पेश किया गया है। यश के कुछ शॉकिंग और बोल्ड दृश्यों ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पैन इंडिया के दर्शकों को भी चौंका दिया है। यह टीजर हॉलीवुड फिल्म के स्टाइल में हैं, जिससे साफ पता चलता है कि मेकर्स ने इसे बिग बजट से निर्मित किया हैं।
यह भी पढ़े : 2026 में भारतीय सिनेमा का धमाका: मेगा-बजट फिल्में और सबसे बड़ी रिलीज़
फिल्म टॉक्सिक टीजर में दमदार ऐक्शन, डार्क टोन स्टाइल है, जिसमें यश का स्वैग और डॉमिनेशन पूरी तरह छाया हुआ है। इसके साथ ही कन्नड के प्रमुख संगीतकार रवि बसरूर का बैकग्राउंड म्यूजिक टीजर का मुख्य आकर्षण हैं। टीजर देखने के बाद साफ पता चलता है कि यश ने इस फिल्म को लेकर बड़ी और विशेष प्लानिंग की है। मेकर्स ने इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज करने की घोषणा कर दी है।
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 और टॉक्सिक एक साथ रिलीज होंगी। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बॉक्स ऑफिस जंग काफी जबरदस्त होने वाली है। अब दर्शकों को 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब टॉक्सिक थिएटरों में धमाल मचाने आ जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



