आम जनता को परेशान न करे यातायात पुलिस : डीजीपी

हैदराबाद, पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद ने पद्भार संभालने के बाद आज यातायात पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें निर्देश दिया कि यातायात पुलिस ड्यूटी के दौरान आम जनता को परेशान न करे।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा आउटर रिंग रोड पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताए जाने पर पुलिस महानिदेशक ने आज सभी पुलिस आयुक्तालयों के यातयात पुलिस प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके अलावा हाल ही में मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर नारसिंगी में लम्बे समय तक यातायात रोके जाने पर वाहन चालकों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसे ध्यान में रखते हुए भी यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सी.वी. आनंद ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं उनके काफिले की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक को बहुत देर तक न रोकने और नागरिकों को परेशान न करने को कहा है। उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों से मुख्यमंत्री के इस दिशा-निर्देश को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी के दौरान आम जनता को परेशान न किया जाए।

जीएचएमसी सीमा में ट्रैफिक स्थिति की समीक्षा

सी.वी. आनंद ने हैदराबाद शहर में वाहन चालकों और आम जनता को कम से कम परेशानी सुनिश्चित करते हुए अपनी ड्यूटी अच्छे से करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सी.वी. आनंद ने जीएचएमसी सीमा के अंतर्गत मौजूदा ट्रैफिक की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अलग से ट्रैफिक मैनेजमेंट एण्ड रोड सेफ्टी ब्यूरो का गठन करने जा रही है।

यह भी पढे़: पूर्व डीजीपी की पुत्री को साइबर ठगों ने लगाया 1.2 करोड़ का चूना

सी.वी. आनंद ने यातायात पुलिस से यातायात नियमों के उल्लंघन विशेषकर शराब पीकर गाड़ी चलाने और हेलमेट पहने बिना व सीट बेल्ट बाँधे बिना वाहन चलाने के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में फ्यूचरसिटी से संयुक्त पुलिस आयुक्त चंदना दीप्ति, यातायात पुलिस उपायुक्त राहुल हेगडे, काजल सिंह, राहुल रेड्डी, अविनाश कुमार, शेषाद्रिनी रेड्डी, श्रीनिवास और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button