टीएससीएस का अनुवांशिक रक्त विकारों की जागरूकता पर सीएमई कार्यक्रम

हैदराबाद, थैलीसीमिया और सिकल सेल सोसाइटी (टीएससीएस) ने सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम के अंतर्गत थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के निदान, प्रबंधन और रोकथाम में नवीनतम विकास पर नर्सों और प्रयोगशाला तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया गया।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवरामपल्ली स्थित टीएससीएस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मल्काजगिरी जिला के कीसरा डिवीजन के डिप्टी डीएम एंड एचओ डॉ. बनोथ सत्यवती ने नर्सों और लैब तकनीशियनों को रक्त विकारों के बारे में ज्ञान के साथ सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया।

साथ ही उन्हें टीएससीएस की रोकथाम रणनीतियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएमई में थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया – निदान और प्रबंधन पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व टीएससीएस की मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सचिव डॉ. सुमन जैन, टीएससीएस की उपाध्यक्ष रत्नावली कोटापल्ली और टीएससीएस की चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. सरोजा ने किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज श्याम मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित

चर्चा में हीमोग्लोबिन पैथी वाले रोगियों की पहचान और प्रबंधन में नैदानिक चुनौतियों और केस-आधारित परिदृश्यों को शामिल किया गया। टीएससीएस की मुख्य चिकित्सा और अनुसंधान अधिकारी व सचिव डॉ. सुमन जैन ने थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के निदान और प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रस्तुति दी, जिसमें शुरुआती जाँच और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

अवसर पर रेनबो चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल बाल चिकित्सा हेमाटोलॉजिस्ट व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी. संध्या और बर्थराइट, हैदराबाद ने थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मूल आनुवंशिकी ने थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के आनुवंशिक आधार की स्पष्ट और आकर्षक व्याख्यान दिया। अनुसंधान वैज्ञानिक डॉ. ममता ने इन विकारों के लिए विरासत के पैटर्न और रोकथाम रणनीतियों पर विस्तार से बताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button