उप्पल में 1.2 किलो गांजे के साथ दो गिरफ़्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व उप्पल की आबकारी पुलिस ने उप्पल में 1.2 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उप्पल आबकारी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बी ओमकार ने बताया कि मल्काजगिरी नाचारम की रोड नंबर 12 आईडीए मल्लापुर के 1.2 किलो गांजे के साथ धारावत संतोष व एस. संदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दोपहिया तथा सेलफोन भी जब्त किये गए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रिकाबगंज मार्केट में अग्नि दुर्घटना
उप्पल की आबकारी पुलिस दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






