मीरवाइज उमर फारूक ने पाकिस्तान की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की

श्रीनगर, मीरवाइज उमर फारूक ने शनिवार को पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम हमले की कड़ी निंदा की। हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गयी।

मीरवाइज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान हुए इस जघन्य आत्मघाती बम धमाके में 30 से अधिक नमाजियों की मौत बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। इस तरह से खून बहाना, वह भी इबादत स्थल पर, अत्यंत दुखद और विचलित करने वाला है।

यह भी पढ़े: कश्मीरी कैदियों की रिहाई पर राजनीति करना शर्मनाक : हुर्रियत प्रमुख

यह उम्माह के लिए गहरे दुख और चिंतन का क्षण है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। मीरवाइज ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं व प्रार्थनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और इस दुखद स्थिति में शांति, धैर्य एवं एकता की भावना बनी रहे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button