बेरोजगारी बड़ी बीमारी, भाजपा के पास इसका जवाब लाठी है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन भाजपा युवाओं को इसका जवाब लाठी से देती है।

राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि युवा भाजपा के झूठ से तंग आ चुके हैं और वे अब चुप नहीं बैठेंगे। बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारी इस परीक्षा के लिए रिक्तियों का विज्ञापन तत्काल जारी करने मांग कर रहे थे। गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा, फिर से (ऐसा किया गया)।) उन्होंने दावा किया कि बेरोज़गार युवाओं को भाजपा का जवाब लाठी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है। लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर भाजपा की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी।’’ उन्होंने कहा कि जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं, उन पर लाठियां भांजी जाती हैं। गांधी ने कहा, ‘‘भारत का युवा भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है – वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button