गुणात्मक शिक्षा के प्रसार के वाहक बनें विवि : बागड़े

Ad

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है और विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रसार के वाहक बनें।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। बागडे यहाँ एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि निजी क्षेत्र की शिक्षा प्रसार में महती भूमिका है और वे राष्ट्रोत्थान में सहभागी बनकर गुणात्मक शिक्षा के प्रसार के संवाहक बनें। आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत आरंभ से ही पश्चिम के ज्ञान से बहुत आगे रहा है। पर अंग्रेजी शिक्षा पद्धति ने हमें हमारे ज्ञान से निरंतर दूर किया है।

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारतीयता से ओतप्रोत संस्कारमय समाज का निर्माण करने वाली है। उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षकों को आदर्श आचरण के साथ नवीनतम ज्ञान से अपडेट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्राप्त ज्ञान और शिक्षा का उपयोग विकसित भारत के लिए करें।

यह भी पढ़ें… इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स ने राइडर्स को रौंदा

नई शिक्षा नीति से राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा

बागडे ने शिक्षा को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि इसमें व्यावसायिकता की बजाय समाजोत्थान को सर्वेपरि रखते हुए काम किए जाएँ। उन्होंने गरीब, पिछड़े और प्रतिभावान हर वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने में निजी क्षेत्र को महती भूमिका निभाने पर जोर दिया।

बागडे ने कहा कि शिक्षा का ध्येय बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना है, लेकिन नकल करके पास हो जाना या रटना शिक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सीखने में विद्यार्थी की स्वतंत्रता को सर्वेच्च प्राथमिकता दी गयी है। राज्यपाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे देश ने विश्वभर को यह बता दिया है कि दृढ़ इच्छा शक्ति, से भारत ने पूर्ण युद्ध छेड़े बिना ही आतंकवाद पर सीधे प्रहार किया है।

बागडे ने कहा कि इससे पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और देश के नागरिकों को मां भारती और भारतीय सेना पर गर्व है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं और राष्ट्र के महापुरुषों के आलोक में विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत इस तरह के पाठयक्रम बनों कि युवा पीढ़ी राष्ट्रीय गौरव से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सके।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button