उप्र : मंडी से 2500 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद, नष्ट किया गया

मेरठ (उप्र), मेरठ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खोया मंडी में छापा मारकर लगभग 2500 किलो मिलावटी खोया और अन्य अपमिश्रित उत्पाद जब्त किये। विभाग ने बरामद मिलावटी खोये को लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंगलवार सुबह छह बजे एक भार वाहन की जांच की गयी। इस दौरान उसमें करीब 2500 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद किया गया। मौके पर किए गए परीक्षण में खोये से दुर्गंध आने और कसैलापन महसूस होने पर उसके नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया।

त्वरित जांच में खोया मिलावटी पाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना तथा कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किये हैं। टीम ने मिलावटी खोये को डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ : माओवादियों की हथियार फैक्ट्री नष्ट की गई

कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की सख्त निगरानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button