उप्र : कौशांबी में महिला ने पति की राइफल से की आत्महत्या

कौशांबी (उप्र), कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र में एक महिला ने शनिवार सुबह अपने पति की लाइसेंसी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी संगीता देवी (42) पत्नी करण सिंह ने आज सुबह अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, करण सिंह परिजनों के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े: केरल : युवक ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या की कोशीश

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संगीता देवी अवसाद में थी, जिसका प्रयागराज में उपचार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button