वर्धमान महिला बैंक का ऐतिहासिक विस्तार, करीमनगर में खुली 15वीं शाखा

हैदराबाद, वर्धमान (महिला) सहकारी शहरी बैंक लिमिटेड ने संचालन के 36वें वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए करीमनगर में हैदराबाद के बाहर पहली और कुल मिलाकर 15वीं शाखा उद्घाटित की। यह विस्तार तेलंगाना राज्य में बैंक के नेटवर्क को विस्तारित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्धमान (महिला) बैंक की 15वीं शाखा का उद्घाटन करीमनगर के प्रख्यात उद्यमी और प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. एम. सच्चिदानंद राव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन महेंद्र कुमार जैन गोलेच्छा ने कहा कि करीमनगर शाखा पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ सेफ रूम और लॉकर सेवाएँ उपलब्ध हैं।

यह ग्राहकों की अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करेगी। शाखा में गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और अन्य रिटेल बैंकिंग सेवाओं सहित वित्तीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी, जो क्षेत्र के व्यक्तियों और व्यवसायों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वर्धमान (महिला) सहकारी शहरी बैंक लिमिटेड ने 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया है।

यह भी पढ़ें… गोशामहल में वैराग्य का उत्सव, सूरत से आए मुमुक्षुओं का बहुमान

ग्राहक सेवा सुधार बैंक की निरंतर प्राथमिकता

वर्ष 1990 में स्थापना के बाद से बैंक ने सभी वैधानिक और नियामक मानदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए लगातार लाभ कमाया है। शेयरधारकों को नियमित रूप से लाभांश का भुगतान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बैंक में जमा राशि डीआईसीजीसी द्वारा बीमाकृत है, जो ग्राहकों की सुरक्षा, संरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करती है।

गोलेच्छा ने कहा कि ग्राहक सेवा में सुधार बैंक की निरंतर प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि करीमनगर शाखा तेलंगाना के सभी जिलों से जुड़ने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वह बैंक को सहयोग देते हुए क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों और व्यवसायों के सक्रिय सहयोग से करीमनगर शाखा से पर्याप्त व्यवसाय उत्पन्न होने और क्षेत्र के वित्तीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

अवसर पर बैंक निदेशक निर्मला बरमेचा, छाया लोहड़े, डॉ. आशा खिंवसरा, कृष्ण मूर्ति वी. वाराणसी, प्रबंधन बोर्ड के सदस्य त्रिनाथ श्रीधर, प्रकाशचंद लूणिया, योगेश गांधी, अरविंद श्रीमाल, सुभाष गोलेच्छा, महेश गोलेच्छा, मेचिनेनी अशोक राव, डॉ. सूर्य नारायण रेड्डी, गम्पा वेंकटेश, विशिष्ट अतिथि सहित अधिकारी, व्यापारी और क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button