श्रीशैलम में शिव स्वामियों पर लाठीचार्ज की निंदा – विहिप
हैदराबाद, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने श्रीशैलम में साधुओं और शिव स्वामियों पर लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा करते हुए शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।विहिप के प्रदेश धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पागुडकुला बालास्वामी ने बताया कि श्रीशैलम हिंदुओं का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है और इसे किसी प्रशासनिक दबाव क्षेत्र की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
आरोप लगाया कि दर्शन के लिए शांतिपूर्वक पहुंचे श्रद्धालुओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी और व्यवस्थागत विफलताओं को छिपाने के लिए श्रद्धालुओं के साथ कठोर व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर कोई पुलिस छावनी नहीं है और साधु-संतों के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है।
विहिप ने घायल श्रद्धालुओं को उपचार और मुआवजा देने की भी मांग की
विहिप नेता ने आरोप लगाया कि महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य भक्तों के साथ हुए व्यवहार से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराई जाए। इसके अलावा विहिप ने घायल श्रद्धालुओं को उपचार और मुआवजा देने की भी मांग की।
बालास्वामी ने कहा कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने चाहिए, ताकि भक्तों को बिना किसी बाधा के दर्शन का अवसर मिल सके, जिसकी प्रशासन भक्तों का साथ इसके उलट व्यवहार कर रहा है।
यह भी पढ़े– नामपल्ली व उप्पल में गांजे के मामले
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



