अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित विश्व मंगल कार्यक्रम

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा कान्हा वनम रिसॉर्ट में 200 महिलाओं के लिए विश्व मंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज की संयुक्त सचिव डॉ. सीमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता और कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र गोयल के समर्थन से संयोजिका डॉ. सीमा जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में संस्कार जागृत करना था। इस दौरान माताओं के माध्यम से यह कैसे संभव है, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य चर्चा बिंदुओं में मातृ संस्कार क्यों आवश्यक है, आने वाली पीढ़ी को संस्कार कैसे दें, मजबूत संस्कारों से भविष्य की पीढ़ी संस्कारी और मजबूत बनेगी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें… बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित

कार्यक्रम में स्वयंसेवक नंदा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रिद्धिमा अग्रवाल, शीतल रूंगटा, रेखा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रानी मित्तल, बरखा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, वर्षा जैन, सुमन गुप्ता, अत्तापुर महिला सेविका, बहादुरपुरा, बंजारा सेंट्रल, बेगमपेट सोमाजीगुड़ा, घाँसी बाजार झूला, गोशामहल, सखी सहेली दिलसुखनगर, कुकटपल्ली, ज्ञानबाग महिला, ज्ञानबाग कॉलोनी, हब्शीगुड़ा, कोमपल्ली, कोत्तापेट, मलकपेट, मलकपेट महिला, मल्काजगिरी, मल्लापुर, मुरली नगर, रामनगर, रामनगर ईजी, रानी सती दादी महिला, सत्य शक्ति महिला टीवी टावर, सेक नॉर्थ, शाहअलीबंडा महिला शाखा, अशोक नगर, अष्टसखी महिला, शिव शक्ति मोतीनगर, तुरुप बाजार, उत्तरांचल नारी शक्ति, मोतीनगर, चेलापुरा, पैराडाइज, कृष्ण सखिया नाचारम की सदस्याओं, डॉ. वृशाली जोशी, लिंगम श्रीधर, प्रशांत हडेलकर, कंचन रमेश, संगीता रेड्डी, गायित्री व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button