जालना तपोधाम एवं नेमगिरी जिंतूर में दर्शन-वंदन
हैदराबाद, गुरु गणेश यात्रा संघ, सिकंदराबाद के तत्वावधान में 150 दर्शनार्थियों ने जालना तपोधाम एवं नेमगिरी जिंतूर के दर्शन-वंदन किए।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संघ के लाभार्थी परिवार मानकवर बाई किशोर कुमार महावीर गौरव संत्खला द्वारा लगभग 150 दर्शनार्थियों को जालना तपोधाम एवं जिंतूर नेमगिरी दिगंबर तीर्थ के दर्शन-वंदन करावाए गए। जालना में साध्वी सुशीलकँवरजी, सिद्धिसुधाजी आदि ठाणा के दर्शन-वंदन और प्रवचन का लाभ लिया गया।
संघ में गौतम अलिजार, पद्म कटारिया, दिलीप अलिजार, विक्की सांखला, सुनील बोहरा, गौतम मुणोत, दिग्विजय गेमावत, श्रेणिक छाजेड़, गुरु गणेश यात्रा संघ के अध्यक्ष श्रेणिक राज ड़ाफरिया, कार्यअध्यक्ष नवीन कुमार अलिजार, हेमन्त सुराणा, गौतम मांडोत, विवेक अलिजार, हितेश चाणोदिया, सुशील कावड़िया, गोरिश सिसोदिया, चेतन अलिजार, प्रणय मुणोत, विशाल बोहरा, अभिषेक अलिजार व अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज हब्शीगुड़ा की आम सभा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



