पेराग्वे के राष्ट्रपति का 2 से 4 जून तक भारत दौरा

नई दिल्ली, पेराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस 2 से 4 जून तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे। यह उनका भारत का पहला दौरा है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रपति पेना मुंबई भी जाएंगे और वहां नेताओं और उद्योगपतियों से मिलेंगे। 

दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरे से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह पेराग्वे के किसी राष्ट्रपति का भारत का दूसरा दौरा है।पीएम मोदी राष्ट्रपति पेना के सम्मान में एक लंच करेंगे आयोजित प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पेना के सम्मान में एक लंच आयोजित करेंगे। इसके अलावा पेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। वह उनके सम्मान में एक भव्य भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति पेना से मिलेंगे।

यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर

मुंबई में राष्ट्रपति पेना राज्य के राजनीतिक नेतृत्व, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्र के नेताओं से मिलेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

भारत और पेराग्वे के बीच संबंध 

उल्लेखनीय है कि भारत और पेराग्वे के बीच 13 सितंबर 1961 को राजनैतिक संबंध स्थापित हुए थे। तब से, दोनों देशों के बीच गर्मजोशी से भरे संबंध विकसित हुए हैं। व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

पेराग्वे भारत के लिए लैटिन अमेरिका में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार

पेराग्वे भारत के लिए लैटिन अमेरिका में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। कई भारतीय कंपनियां ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में पेराग्वे में सक्रिय हैं। इसके साथ ही कुछ पेराग्वे की कंपनियां संयुक्त उद्यम के माध्यम से भारत में काम कर रही हैं। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा मिला है। 

यह भी पढ़ें राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा पर उठाए सवाल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button