ऐसा भारत हम बनाएंगे

शान भारत की हम बढ़ाएंगे

ताज सर का इसे बनाएंगे।

गर्व करते हैं हम तिरंगे पर

आन पर इसकी जां लुटाएंगे।

आँच इस पर न आने देंगे हम

इसको हर वार से बचाएंगे

है वतन से बड़ा नहीं कोई

बात ये सबको हम बताएंगे।

ये तमस डर के भाग जाएगा

अमन के दीप जब जलाएंगे

दुश्मनों को नहीं बढ़ने देंगे आगे

अपने आगे वो सिर झुकाएंगे।

आन है अपनी शान है अपनी

ज़िंदगी हम इसे बनाएंगे

सबसे प्यारा देश हो दुनिया में

ऐसा भारत इसे बनाएंगे।

यह भी पढ़े: नए भोर का संकल्प

-नलिन खोईवाल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button