गरीबों को आगे रखकर अतिक्रमण कर रहे बड़े लोग : रंगनाथ

हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने कहा कि झीलों और तालाबों के संरक्षण के लिए हैद्रा और अधिक सख्ती से कार्य करेगा। हैद्रा का उद्देश्य केवल अतिक्रमण रोकना नहीं, बल्कि झीलों को स्वस्थ एवं उपयोगी क्षेत्रों के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि झीलों को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य तथा खेल गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा।

हैद्रा आयुक्त आज रेड हिल्स स्थित हरित चेतन्य कला क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित सिंगरेनी के पूर्व कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और झीलों से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान हैद्रा आगे भी पूरी दृढ़ता से जारी रखेगा। हालाँकि हैद्रा गरीबों के घरों को नहीं तोड़ेगा, लेकिन गरीबों को आगे रखकर अतिक्रमण करने वाले बड़े लोगों को किसी भी हालत में बख़्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग पूछताछ राजनीतिक ड्रामा : कविता

अतिक्रमण हटाने के साथ झीलों की सफाई और पुनर्जीवन पर ज़ोर

झीलों से अतिक्रमण हटाना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रदूषित हो चुकी झीलों को स्वच्छ किया जा रहा है, ताकि उनमें स्वच्छ साफ सुथरा पानी जमा हो। इसके अलावा झीलों के आसपास के क्षेत्रों को वॉकिंग ट्रैक तथा बच्चों और युवाओं के खेलने के लिए खेल मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक हैद्रा ने अतिक्रमण हटाकर एक हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि की रक्षा की। इस वर्ष 2,000 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाकर लगभग एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की रक्षा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सलाहकार एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तरुण कतुला ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी उद्योग या खनन परियोजना को अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ सामाजिक वैज्ञानिक श्रवण कुमार ने कहा कि प्रत्येक जीव जन्म से मृत्यु तक किसी न किसी रूप में पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। इस प्रवृत्ति में बदलाव आवश्यक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button