शमशाबाद में गांजे की चॉकलेटों के साथ महिला गिरफ्तार
हैदराबाद, शमशाबाद की आबकारी एनफोर्समेंट टीम ने 870 ग्राम गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार किया। एनफोर्समेंट टीम द्वारा बताया गया कि काटेदान के पास से मूल रूप से बिहार की रहने वाली कुमारी नामक महिला को 870 ग्राम गांजे की चॉकलेटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने अपने गृह जिले के लोगों से गांजे के चॉकलेट खरीदने के बाद उसकी सप्लाई करने का खुलासा किया।
आरोपी महिला को गांजे की चॉकलेटों, सेलफोन समेत आगे की कार्रवाई के लिए शमशाबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। शमशाबाद की आबकारी पुलिस महिला के सेलफोन से गांजे की चॉकलेटों की सप्लाई व खरीदी करने वालों की सूची भी तैयार कर रही है। इसके अलावा काटेदान, ताड़बन लेबर अड्डों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े के चलते युवक की मौत
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



