मानव अधिकार आयोग कार्यालय के समक्ष महिला ने किया आत्महत्या प्रयास
हैदराबाद, नामपल्ली स्थित तेलंगाना मानवाधिकार आयोग के समक्ष एक महिला ने अपने आपको पेट्रोल उंडेलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान आयोग कार्यालय के समक्ष तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल खींचकर उसकी जान बचाई। जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि कवाड़ीगुड़ा निवासी श्रावणी गांधी नगर स्थित आयोग के कार्यालय में पुलिस के खिलाफ शिकायत करने आई थी।
श्रावणी के अनुसार, गांधी नगर पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। उसने बताया कि चोरी के झूठे मामले में उसके साथ असभ्य व्यवहार किया गया। उसकी पिटाई करने के अलावा उसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश डॉ. शमीम अख्तर ने स्वयं संज्ञान के तहत इस मामले के संदर्भ में नगर पुलिस आयुक्त को जाँच-पड़ताल करने के आदेश देने के अलावा प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट एक्ट की धारा-18(सी) के तहत मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बालिकाओं को पोर्न वीडियो दिखाकर शोषण करने वाले को जेल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



