मजलिस के इशारे पर काम करते हैं रेवंत : किशन रेड्डी

हैदराबाद, पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार के समय मजलिस सांसद असदुद्दीन ओवैसी की बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय प्रगति भवन जाने की याद दिलाते हुए केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने चुटकी ली और कहा कि बुलेट चलाने वाला वही है, परंतु पिछली सीट पर बैठने वाले व्यक्ति मात्र बदल चुके हैं। मजलिस की बुलेट की पिछली सीट पर पहले केसीआर बैठा करते थे, अब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बैठे हैं।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि यह तेलंगाना का दुर्भाग्य ही है कि सत्ता में बीआरएस हो या कांग्रेस। दोनों मजलिस के इशारों पर ही काम करते आए हैं क्योंकि यह दोनों दल वोट की राजनीति के लिए एमआईएम के बंधुआ बन चुके हैं। उन्होंने ओवैसी बंधुओं असदुद्दीन ओवैसी व अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान याद दिलाए और कहा कि पहले केसीआर शासन के दौरान ओवैसी बंधु कहा करते थे कि कार की स्टीयरिंग मजलिस के हाथों में है।

अब अकबरुद्दीन कहते हैं राव हो या रेड्डी, सबको मजलिस के कदमों में गिरना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के आत्मसम्मान को बीआरएस और कांग्रेस ने मजलिस के कदमों डालकर मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने जुबली हिल्स उप चुनाव प्रचार के दौरान मुसलमान का अर्थ कांग्रेस और कांग्रेस का मतलब मुसलमान कहकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के दिए बयान का उल्लेख किया और इसे तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताया।

किशन रेड्डी ने कहा कि मुसलमान भी देश के नागरिक हैं इससे कोई इनकार नहीं करेगा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुसलमान भी लेते हैं, लेकिन मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर देखना गलत है।

किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हाल ही में हार्वड यूनिवर्सिटी से लौटने का जिक्र भी किया और कहा कि लौटने के बाद रेवंत रेड्डी और हावर्ड का उपयोग करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि केसीआर जिस प्रकार मंच पर चढ़ते ही अहंकार से बेसिर-पैर की कुसंस्कारी भाषा बोलते थे, अब रेवंत रेड्डी भी केसीआर के भाषणों से स्पर्धा करते हुए उसी प्रकार अहंकार में आकर कुसंस्कारी बयानबाजी करके सफेद झूठ बोलने पर उतारू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद सोनिया गांधी के साथ केसीआर का समझौता हो चुका है। इसलिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केसीआर पर मक्खी तक नहीं बैठने दे

संदेहों को जन्म दे रहा है फोरेंसिक साइंस लैब में अग्नि दुर्घटना को लेकर सरकार का मौन

नगर के नामपल्ली स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में हुई अग्नि दुर्घटना को केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गंभीर मामला बताते हुए चिंता जताई और कहा कि दुर्घटना पर राज्य सरकार का अभी तक भी स्पष्टता नहीं देना संदेह व्यक्त कर रहा है।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि वोट के बदले नोट मामला तथा फोन टैपिंग केस जैसे हाईप्रोफाइल मामलों से संबंधित डिजिटल एविडेंस क्या इस फोरेंसिक लैब में थे ?

इस पर भी सरकार को स्पष्टता देनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न किया कि यदि इन मामलों के सबूत यहां थे तो क्या इनका बैकअप भी मौजूद है या नहीं, इस पर भी सरकार को स्पष्टता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे हाईप्रोफाइल से संबंधित सबूत एक ही स्थान पर होंगे तो कई प्रकार के संदेह उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर स्पष्टता दे। उन्होंने कहा कि एफएसएल के कम्यूटरों में सौओं की संख्या में महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित डेटा मौजूद होता है जिसमें टेक्निकल एविडेंस व फोरेंसिक एविडेंस आदि मौजूद होते हैं। ऐसे में डेटा बैकअप है या नहीं, इस पर स्पष्टता देनी चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button