विश्व डायमंड दिवस 2026: प्राकृतिक हीरों का जश्न

नई दिल्ली, देशभर में पहली बार ‘विश्व डायमंड दिवस’ उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर लोगों ने प्राकृतिक हीरों से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत कहानियां साझा कीं जो प्रेम, विरासत, उपलब्धियों और यादगार पलों का प्रतीक हैं।

इस वैश्विक पहल की शुरुआत प्राकृतिक हीरा परिषद (एनडीसी) द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक हीरों के पीछे छिपी भावनाओं, जुनून और उनके सामाजिक महत्व को उजागर करना है। 8 अप्रैल 2026 को मनाए गए इस पहले आयोजन ने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम किया।

पहली बार मनाया गया विश्व डायमंड दिवस

इस अवसर पर सोशल मीडिया पर विश्व हीरा दिवस और Natural Diamonds जैसे हैशटैग के साथ लोगों ने अपने खास पलों को साझा किया। कारीगरों, निर्माताओं, व्यापारियों से लेकर उपभोक्ताओं तक, सभी ने इस पहल में भाग लेकर हीरों से जुड़े अपने अनुभवों को सामने रखा।

भारत में इस आयोजन ने परंपरा और आधुनिक सोच का अनूठा संगम पेश किया। हीरे के प्राकृतिक स्रोत से लेकर तैयार आभूषण बनने तक की यात्रा को उद्योग जगत ने प्रमुखता से प्रदर्शित किया। इस पहल को जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC), जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (GIA), ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) और भारत डायमंड बोर्स जैसे संगठनों का समर्थन मिला।

प्राकृतिक हीरों से जुड़ी भावनाओं की कहानी

उद्योग की प्रमुख कंपनियों वीनस ज्वेल, SRK एक्सपोर्ट्स, HK एक्सपोर्ट्स, KP संघवी, धर्मनंदन डायमंड्स, फाइनस्टार ज्वेलरी एंड डायमंड्स, शिवम जूल्स और A.S. मोतीवाला ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, उद्योग से जुड़े विचारशील नेताओं जैसे रिचा गोयल सिकरी, अर्चना थानी, नित्या अरोड़ा और अरुंधति डे शेठ ने अपने विचार साझा कर इस पहल को और मजबूत बनाया।

एनडीसी की प्रबंध निदेशक ऋचा सिंह ने कहा, “विश्व डायमंड दिवस लोगों को यह बताने का मंच है कि उनके लिए हीरों का क्या महत्व है। आज के समय में, जब युवा वर्ग अधिक अर्थपूर्ण तरीके से अपने पलों को संजोना चाहता है, यह पहल उन्हें उन यादों को सम्मान देने का अवसर देती है।”

वहीं, पीएमजे ज्वेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश कुमार कांकरिया ने कहा, “हर हीरा सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि एक कहानी है सगाई, शादी, सालगिरह या जीवन की किसी उपलब्धि की। ये ऐसे पल होते हैं जिन्हें लोग पीढ़ियों तक संजोकर रखते हैं।”

हर हीरे के पीछे एक अनमोल कहानी छिपी होती है

विश्व डायमंड दिवस ने यह साबित कर दिया कि प्राकृतिक हीरे केवल चमक-दमक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे भावनाओं, यादों और विरासत का प्रतीक हैं। यह पहल न केवल उद्योग के प्रति लोगों के जुड़ाव को मजबूत करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि हर हीरे के पीछे एक अनमोल कहानी छिपी होती है, जो पीढ़ियों तक जीवित रहती है।

नेचुरल हीरों की कहानी आपकी ज़ुबानी

एक खास टूलकिट https://shorturl.at/R45Fv पर उपलब्ध है, जिसमें इस्तेमाल के लिए कई तरह के विकल्प और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। या फिर, इसमें हिस्सा लेने वाले लोग अपनी खुद की शैली में भी अपनी बात कह सकते हैं।

“पहना गया, दिया गया, विरासत में मिला—लेकिन कभी भुलाया नहीं गया।” यही संदेश इस पहले विश्व डायमंड दिवस का सार बनकर उभरा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button