मिलावटी खाद्य पर सख्त नियमों को लेकर व्यापारियों को दी गई जानकारी

हैदराबाद, हैदराबाद किराना मर्चेंट्स असोसिएशन द्वारा तेलंगाना पुलिस एवं एफएसएसएआई (एच-फास्ट) के सहयोग से व्यापारियों में खाद्य सुरक्षा एवं नियमों के पालन को बढ़ावा देने हेतु जन जागरूकता बैठक बेगम बाजार में आयोजित की गई।

अवसर पर विशिष्ट अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा व उसके नियमों का अनुपालन करने के लिए व्यापारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। टास्क फोर्स डीसीपी वैभव गायकवाड़ ने कहा कि व्यापारियों को पता है कि व्यापार कैसे चलाया जाता है, लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने के चलते एच-फास्ट के अंतर्गत रेड की जा रही है। कुछ जाने या अनजाने में जो गलतियाँ कर रहे हैं, उनके प्रति जागरूकता जरूरी है।

यदि जागरूकता होगी, तो फिर किसी प्रकार की गलती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी मिलने पर रेड डाली, तो कई मिलावट के केस बाहर आये। मिलावटी खाद्य से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई लोगों को पता ही नहीं कि वह क्या उत्पाद खा रहे हैं। वह खाद्य की गुणवत्ता नहीं, बल्कि उसका दाम देखते हैं। इसलिए व्यापारी जो उत्पाद बेच रहे हैं, उस पर सभी प्रकार के नियम का अनुसरण हो उन पर उत्पाद की मैन्युफैक्चरिंग तिथि, उत्पाद में उपयोग की गई सामग्री का विवरण, एक्सपायरी की जानकारी होनी चाहिए, ताकि जो उपभोक्ता उत्पाद खरीद रहा है, उसे सभी पता हो कि वह क्या खा रहा है।

मिलावट रोकने के लिए एच-फास्ट टीम का गठन

ड्राई फ्रूट को छोड़कर लगभग 90 प्रतिशत उत्पाद बाहर से ही आ रहे हैं, जिनका उपयोग हम कर रहे हैं। सभी के लाभ के लिए एच-फास्ट का गठन किया गया, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। पुलिस सहायता के लिए है। स्थानीय पुलिस के साथ जीएचएमसी फूड सेफ्टी की टीम को शामिल कर कार्य किये जाते हैं।

इसलिए जो विभिन्न उत्पादों को बेचते हैं, उनके साथ मीटिंग कर जानकारी दी जा रही है। 50 प्रतिशत ऐसे व्यापारी हैं, जो असंगठित तरीके से पैकिंग करते हैं और जाँच न करवाकर नेट पर सर्च कर अपने हिसाब से उसमें विवरण का उल्लेख कर देते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। चंद लोग मिलावटी पदार्थ बेचते हैं, लेकिन वास्तविक रूप से व्यापार करने वाले बदनाम होते हैं।

अवसर पर अतिरिक्त डीसीपी आंदे श्रीनिवास राव, फास्ट इंस्पेक्टर रंजीत एच., एफएसएसएआई राष्ट्रीय निदेशक बालू नायक, लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी जी. चंद्रमोहन, गोशामहल एसीपी सुदर्शन, गोशामहल एसएचओ बी. श्रवण कुमार, अफजलगंज एसएचओ मोहन राव, बेगम बाजार एसएचओ भारत व अन्य उपस्थित थे। बैठक में खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता, लाइसेंसिंग नियमों एवं एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के पालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

संघ के अध्यक्ष दामोदर विजयवर्गीय ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम उद्देश्य नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सजनार के क्लीन एवं गुड फूड के तहत सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। यह एक सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हैं। संघ के मानद सचिव अविनाश देवड़ा ने कहा कि जब कभी प्रतिष्ठान बंद हुए हैं, तो किसी बात के विरोध को लेकर हुए हैं।

यह भी पढ़ें… अमेरिका के क्लीवलैंड में गूंजी गुलाब खंडेलवाल की अमर काव्यधारा 

जागरूकता के लिए व्यापारी बड़ी संख्या में एकत्रित

जागरुकता के लिए व्यापारी एकत्रित हुए हैं। सदस्य जागरूक हैं, फिर भी हमारे बाजार को बदनाम किया जाता है। बगैर किसी वास्तविक जानकारी या रिपोर्ट के मार्केट को बदनाम किया जाता है। लोगों में जागरूकता की कमी है। प्रतिष्ठानों में 80 प्रतिशत कृषि उत्पाद ही होते हैं, जो मौसमी होते हैं। इनकी कोई एक्सपायरी डेट होती है। एफसीआई गोदाम में कृषि उत्पाद का स्टोरेज रखा जाता है। उसी प्रकार हमारे व्यापारी भी उत्पाद रखते हैं।

इस बात को विभाग को समझना चाहिए। छोटी मोटी गलती के लिए केस बुक करना उचित नहीं है। व्यापारी के पास तकनीकी जानकारी न होने के कारण प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। कई बार व्यापारिक प्रतिष्ठान में नॉन सेलेबल आइटम जो अलग से रैक में रखे जाते हैं, उनको लेकर भी केस बुक किया जाता है। संघ मुख्यमंत्री, नगर पुलिस आयुक्त, एच-फास्ट टीम का आभार व्यक्त करते है, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। संघ एच-फास्ट के साथ जुड़कर दायित्व का निर्वहन करते हुए किसी भी मिलावटी खाद्य को सहयोग नहीं करेगा।

अवसर पर हैदराबाद किराना मर्चेंट्स असोसिएशन अध्यक्ष दामोदरदास विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, रमेश भाटी, संयुक्त सचिव अरविंद पटेल, मनीष भाटी, कोषाध्यक्ष कमल जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सांखला, सलाहकार विमल कुमार जैन, लक्ष्मीनारायण राठी, रमेश सांखला, राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी हाजी इस्माइल, नथमल गहलोत, नरेंद्र सुगंधी, गंगाराम टाक, हंसराज भाटी, बंकटलाल भाटी, श्रवण, विट्ठल अटल, सुशील जैन, राकेश कच्छवाहा, प्रकाश राठी, शरद अटल, पुरुषोत्तम मारोटिया, संजय भाटी, ताराचंद देवड़ा, पुखराज भाटी, राधेश्याम भाटी, दिलीप डागा, जगदीश सांखला, मुकुंदलाल डालिया, राजेंद्र पंवार व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button