अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद में अपराध का एक और मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अलवाल पुलिस थानांतर्गत हुई इस घटना में तिलक कुमार नामक युवक की मौत हो गई है। अलवाल पुलिस थानांतर्गत कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवाल में रहने वाले तिलक कुमार (26) की अलस सुबह हत्या कर दी गई। बताया गया कि सोनू यादव, लक्ष्मण यादव समेत दो अन्य युवकों ने तिलक पर अचानक हमला किया और गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद फरार हो गये। जानकारी मिलने के बाद तिलक को गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि तिलक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर ही की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button