शिवलिंग के समक्ष गांजा लेकर रील बनाने वाले युवक अरेस्ट

हैदराबाद, महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर के लिंग के समक्ष हाथ में गांजा लेकर उन्हें समर्पित करते हुए रील बनाने वाले तीन युवकों को चारमीनार जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने अपने एक्स खाते पर सोशल मीडिया पर डाली गई इस रील को शेयर करते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए अवांछित कार्यों को अंजाम देकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर तीन युवकों ने भगवान को गांजा समर्पित करते हुए न केवल रील तैयार की, बल्कि इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

चारमीनार जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जंगमेट निवासी सबावत श्रीचरण, वर्तेवत विजय और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए फलकनुमा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सज्जनार ने कहा कि महाशिवरात्रि भक्ति के प्रतीक पर्व है और ऐसे पवित्र पर्व पर भगवान के समक्ष नशीले पदार्थों का प्रदर्शन करना काफी नीच कार्य है। उन्होंने युवाओं को इस प्रकार की रील्स बनाने के प्रति चेताया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : क्रिप्टो करेंसी फंड चोरी के मामले में तीन अरेस्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button