चीन में ट्रेन दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, दो घायल

बीजिंग, दुनियाभर से लगातार हादसों की भयावह तस्वीर सामने आ रही है। हाल ही में सऊदी अरब में उमरा करने वाले 40 से ज्यादा भारतीय नागरिकों की मौत से कोहराम मचा था। अब चीन में एक भयानक हादसा की खबर मिल रही है। चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह भयानक रेल हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबिक दो लोग घायल हैं।

ट्रेन से कटकर 11 लोगों की मौत

चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से पर भूकंपीय संकेतों का पता लगाने वाली एक परीक्षण ट्रेन ट्रैक पर आए निर्माण मजदूरों से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

रेलवे कर्मचारियों से टकरा गई ट्रेन

बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेलवे कर्मचारियों का एक समूह ट्रैक पर मौजूद था। उसी दौरान भूकंप मापने वाले उपकरण की टेस्टिंग कर रही एक ट्रेन वहां से गुजरी और कर्मचारियों से टकरा गई। यह घटना कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से में हुई, जहां ट्रैक की स्थिति के कारण दुर्घटना टालना मुश्किल हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनका उपचार शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहा है और पीड़ितों के परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।(भाषा)

यह भी पढ़ेबीजिंग और आसपास हुई भारी बारिश-बाढ़ : 34 की मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button