अरब सागर में अमेरिकी मरीन का ऑपरेशन, संदिग्ध जहाज पर धावा

वाशिंगटन, अमेरिकी मरीन सैनिकों ने अरब सागर में एक वाणिज्यिक जहाज पर धावा बोला क्योंकि उन्हें संदेह था कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा लगाए गए नाकाबंदी का उल्लंघन कर ईरान जा रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि ‘एम/वी ब्लू स्टार 3’ नामक इस वाणिज्यिक जहाज की तलाशी ली गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया क्योंकि यह पुष्टि हो गई कि वह किसी ईरानी बंदरगाह की ओर नहीं जा रहा था।

सेंट्रल कमान ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सुबह अरब सागर में अमेरिकी मरीन सैनिकों ने ‘एम/वी ब्लू स्टार 3’ नामक एक वाणिज्यिक जहाज पर धावा बोल कर कार्रवाई की।सेंट्रल कमान ने कहा कि सैनिकों ने जहाज की तलाशी लेने और इस बात की पुष्टि होने पर कि जहाज किसी ईरानी बंदरगाह पर नहीं रुकेगा, उसे जाने दिया।

नाकाबंदी से समुद्री व्यापार प्रभावित, बंदरगाहों पर जहाजों की भीड़

सेंट्रल कमान ने बताया कि नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए 39 जहाजों का मार्ग बदला गया है। ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है और लंबे समय तक आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

यह भी पढ़े : ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अब भी ‘मुख्य मुद्दा’: मार्को रुबियो

इस नाकाबंदी के परिणामस्वरूप क्षेत्र के विभिन्न बंदरगाहों पर कई जहाज लंगर डाले हुए हैं। सेंट्रल कमान ने कहा, ‘‘ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी से पहले औसतन प्रतिदिन पांच जहाज ईरान के चाबहार बंदरगाह पर लंगर डाले रहते थे। वर्तमान में 20 से अधिक जहाज चाबहार में ही हैं क्योंकि अमेरिकी सेना ने नाकाबंदी के दौरान ईरान से आर्थिक व्यापार को रोक दिया है।’’ समुद्री यातायात निगरानी वेबसाइट के अनुसार, ‘एम/वी ब्लू स्टार 3’ कोमोरोस के ध्वज के तहत चलने वाला एक कंटेनर जहाज है और यह ओमान के सोहार बंदरगाह की ओर जा रहा था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button