पुराने शहर में मेट्रो विस्तार के लिए 125 करोड़ जारी

हैदराबाद, सरकार द्वारा पुराने शहर में मेट्रो रेल विस्तार की प्रतिबद्धता को जताते हुए आज सरकार के नागरिक प्रशासन और शहरी विकास विभाग ने 125 करोड़ जारी किए हैं। राज्य सरकार के एमएयूडी विभाग ने मेट्रो विस्तार कार्यों के लिए 125 करोड़ रुपये जारी करने के संबंध में आदेश जारी किया। सरकार एमजीबीएस से चारमीनार, शाहअलीबंडा, फलकनुमा जैसे क्षेत्रों को मेट्रों से जोड़ने की कवायद में तेज़ी लाने के बारे में काफी गंभीर है।

हालाँकि यह मार्ग कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) के साथ ही निर्मित किया जाना था, लेकिन तत्कालीन सरकार और स्थानीय राजनीति का शिकार होने के कारण यह कार्य नहीं हो सका। अब इस पर विस्तार कार्य की शुरुआत हो चुकी है। सरकार ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक संपर्क सुधार के अंतर्गत कुछ और स्थानों के लिए भी निधियाँ जारी की हैं।

यह भी पढ़ें… मेट्रो रेल के दूसरे चरण के कार्यों पर रोक

एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड को पुरस्कार

एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एलएंडटीएमआरएचएल) को नई दिल्ली में आयोजित ईटी इंफ्रा रेल शो में रेलवे सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा प्रस्तुत यह पुरस्कार भारतीय रेल और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में असाधारण योगदान को मान्यता के रूप में प्रदान किया गया है।

एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड को यात्रियों की सुरक्षा, एकीकृत जोखिम प्रबंधन प्रथाओं और मेट्रो रेल संचालन में उन्नत तकनीकों को अपनाने में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया है। एलएंडटी एमआरएचएल के प्रबंध निदेशक केवीबी रेड्डी ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान शहरी गतिशीलता के भविष्य को आकार देने में कंपनी की जिम्मेदारी की भावना को और मज़बूत करेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button