हैदराबाद एजुकेशन एक्सपो में भाग लेंगे 150 शैक्षणिक संस्थान

हैदराबाद, शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी एक मंच से प्रदान करने के लिए हैदराबाद एजुकेशन एक्सपो आगामी 3 और 4 मई को गुड्डीमल्कापुर, मेहदीपट्नम स्थित किंग्स क्राउन के कोह-ए-नूर एसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसमें हैदराबाद की 150 से अधिक शैक्षणिक संस्थाएं भाग लेंगी।

एक ही मंच पर अनेक शैक्षणिक विकल्पों की जानकारी

आज यहां मीडिया प्लस ऑडिटोरियम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैटलिस्ट कनेक्ट के प्रबंध निदेशक एवं एक्सपो के आयोजक एजाज अहमद ने बताया कि यह हैदराबाद एजुकेशन एक्सपो का दूसरा संस्करण होगा, जिसमें दस हज़ार से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है। यह हैदराबाद में यह अपनी तरह की महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदर्शनी होगी, जिसमें 150 से अधिक शैक्षणिक संस्थान भाग लेंगे और पाठ्यक्रमों, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। अभिभावकों को एक ही मंच पर असंख्य विकल्पों के बारे में जानकारी मिलेगी।

एजाज अहमद ने बताया कि इस एक्सपो में एसएससी, सीबीएसई, आईसीएसई, आईजीसीएसई, स्कूल, जूनियर कॉलेज, डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेज, डेवलपमेंट सेंटर, प्रकाशक, स्टेशनरी संचालक और विदेशी शिक्षा से जुड़े स्टॉल होंगे। अभिभावकों और शिक्षकों को अपनी पसंद और गुणवत्ता के हिसाब से शिक्षण संस्थान चुनने में आसानी होगी। डिजिटल क्लासरूम में 21वीं सदी में जरूरी कौशल से भी परिचित कराया जाएगा। एक्स्पो के दौरान आयोजन संगोष्ठी में दस अलग-अलग विषयों पर शिक्षाविद अपने विचार रखेंगे। छात्रों और अभिभावकों को पैनल चर्चा कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। कुछ सरकारी संस्थाओं को भी एक्सपो के लिए आमंत्रित किया गया है। मदीना स्कूल, विद्यानिकेतन कामारेड्डी और सेंट जोसेफ जूनियर डिग्री एवं पीजी कॉलेज का समर्थन भी प्रदर्शनी को प्राप्त है।

Ad

संवाददाता सम्मेलन में बशीरऔर एहतेशाम भी उपस्थित थेI

यह भी पढ़ें– –एनएमडीसी यूनियनों ने अपना विरोध समाप्त किया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button