अवैध तरीके से पेयजल का दोहन करने केआरोप में जब्त की गईं 22 मोटरें
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड की सतर्कता टीम ने एक ही दिन में गैर-कानूनी तरीके से नल से सीधे पानी निकालने वाली 22 मोटरों को जब्त किया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओएंडएम डिवीजन 22 के अंतर्गत हैदर नगर वार्ड में जलबोर्ड की सतर्कता टीम द्वारा आस-पास के इलाकों का दौरा कर पानी की सप्लाई के दौरान गैर-कानूनी तरीके से पाइपलाइन से जुड़ी 9 मोटरों को ज़ब्त किया। साथ ही, रात 8 से 11 बजे तक विजिलेंस टीम ने संबंधित मैनेजर के साथ गायत्री नगर वार्ड में गायत्री नगर कॉलोनी, ज्योति नगर कॉलोनी और गायत्री नगर इंडोर स्टेडियम कॉलोनी इलाकों में मोटर ज़ब्त करने की ड्राइव चलाई।
इस दौरान 13 गैर-कानूनी मोटरें जब्त की गयीं। टीम ने बताया कि अगर कोई कस्टमर इस तरह से अपने नल में मोटर लगाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ जल बोर्ड के नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी और मोटरें जब्त कर ली जाएँगी। अगर दूसरी बार मोटरें जोड़ी गईं, तो 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगेगा और केस भी दर्ज होगा। इसलिए जल बोर्ड सभी उपभोक्ता से अपील करता है कि वह नल से सीधे मोटरों को जोड़ने की गलती न करें।
यह भी पढ़ें… रेलवे पुलिस ने चोरी तथा गुम हुए 1500 सेलफोन खोज कर लौटाए
अगर पानी की सप्लाई कम प्रेशर से हो रही है या पानी की सप्लाई में कोई और दिक्कत है, तो वह अपने आस-पास के संबंधित मैनेजर, डीजीएम, जीएम, अधिकारियों से संपर्क करें या वॉटर बोर्ड के कस्टमर केयर नंबर 155313 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। सही एक्शन लेकर दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



