इंदिरम्मा घर लाभार्थियों को 262 करोड़ का भुगतान

हैदराबाद, राज्य सरकार ने इंदिरम्मा आवास योजना के तहत घर निर्माण कर रहे लगभग 23 हजार लाभार्थियों को इस सप्ताह के बिलों के अंतर्गत 262.51 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

आवास निगम के प्रबंध निदेशक वी. पी. गौतम ने बताया कि यह राशि आधार संख्या के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की गई है। उन्होंने आज मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि राज्यभर में अब तक 2.50 लाख इंदिरम्मा घरों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि इनमें से लगभग 1.25 लाख घरों में दीवारों और स्लैब तक का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 75 हजार घरों में बेसमेंट तक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्यभर में इंदिरम्मा आवास योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को कुल 4,351 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी प्रजावाणी की शिकायतों का हो त्वरित समाधान : कर्णन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button