3 विभाग एक सॉफ्टवेयर से जुड़ेंगे : पोंगुलेटी
हैदराबाद, राजस्व, आवास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करने के लिए राजस्व, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन तथा सर्वे विभागों को जोड़ने हेतु एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भू-भारती अधिनियम में यह उल्लेख किया गया है कि पंजीकरणों के साथ एक सर्वे मानचित्र संलग्न किया जाना चाहिए।
इसके मद्देनज़र भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भू-भारती पोर्टल के सर्वेक्षण मानचित्र को जोड़ने हेतु यह सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने आज सचिवालय में राजस्व, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, सर्वेक्षण विभाग और एनआईसी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की।
यह भी पढ़ें… निर्माणाधीन हैं दो लाख इंदिरम्मा आवास : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
इस अवसर पर मंत्री ने एनआईसी अधिकारियों को भू-भारती पोर्टल में किसी भी तकनीकी समस्या के बिना पोर्टल का प्रबंधन आसान बनाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए विकसित सॉफ्टवेयर में कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बिना मानचित्र वाले पाँच गाँवों में सर्वेक्षण लगभग पूरा होने जा रहा है। इसके मद्देनजर शेष 408 गांवों में भी कुछ ही दिनों में पुन सर्वेक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






