तमिलनाडु में टीवीके रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत

Ad

चेन्नई, तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टीवीके (तमिलगा वे‌ट्टी कज़गम) प्रमुख और अभिनेता विजय ने यह रैली आयोजित की थी।

बताया जाता है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। वहीं पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

करूर की रैली में हुई भगदड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल से बात की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर केंद्र से सभी तरह की मदद मुहैया कराई जाएगी। घटना की जांच के लिए एक आयोग भी बनाया गया है। इस आयोग की प्रमुख हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस अरुणा जगदीशन होंगी।

Ad

बताया जाता है कि भीड़ बढ़ती गई और बेकाबू हो गई तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों समेत कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। कई कार्यकर्ताओं ने स्थिति को भांप लिया और शोर मचाया। विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर, खासतौर पर बनाई गई प्रचार बस के ऊपर से लोगों तक पानी की बोतलें पहुंचाने की कोशिश की।

एम्बुलेंस को भीड़-भाड़ वाली सड़क से होते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बेहोश हुए लोगों को एम्बुलेंस से पास के अस्पतालों में ले जाया गया और बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ लोगों की हालत खराब है। विजय ने स्थिति को समझते हुए अपना भाषण निर्धारित समय से पहले ही समाप्त कर दिया।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उनके लिए शक्ति की कामना करता हूं। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button