कादम्बिनी क्लब की 392वीं मासिक गोष्ठी संपन्न

हैदराबाद, कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद के तत्वावधान में गूगल मीट के माध्यम से क्लब की 392वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष डॉ. अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मुथा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिन्हा (नई दिल्ली) ने की। सास्मिता नायक द्वारा निराला रचित सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी गई। डॉ. अहिल्या मिश्र ने पटल पर उपस्थित साहित्यकारों का शब्द कुसुमों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्था अपने 31वें वर्ष की साहित्यिक यात्रा में सबके साथ एवं सहयोग से अग्रसर है। उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली के उपलक्ष्य में हम केवल काव्य गोष्ठी का आनंद लेंगे।

यह भी पढ़ें… एम एम कीरवानी का संगीत कार्यक्रम 22 मार्च को हैदराबाद में

Ad

काव्य पाठ और अध्यक्षीय टिप्पणी के साथ गोष्ठी का समापन

डॉ. इंदु सिंह, के.पी. अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, गीता अग्रवाल, दर्शन सिंह, शोभा देशपांडे, सुनीता लुल्ला, प्रियंका पांडे, उमा सोनी, वोनोद गिरी अनोखा, सरिता सुराणा, पुष्पा वर्मा, ऊषा शर्मा, शिल्पी भटनागर, आर्या झा, डॉ. सुषमा देवी, सरिता दीक्षित, तृप्ति मिश्रा, निशि कुमारी, प्रतिमा सिंह, मोनिका, डॉ. कृष्णा सिंह, सत्यनारायण काकड़ा, चंद्रप्रकाश दायमा, विशाखा, डॉ. सुपर्णा मुखर्जी, वर्षा शर्मा, मीना मुथा एवं डॉ. अहिल्या मिश्र ने काव्य पाठ किया। डॉ. मदन देवी पोकरणा ने भाव व्यक्त किए।

अवधेश कुमार सिन्हा ने अध्यक्षीय टिपण्णी में कहा कि सभी की रचनाओं में अलग-अलग रस और भाव दिखे। इनमें जीवन का रंग, समाज का रंग, राजनीतिक चिंताएँ, भविष्य की कामनाएँ भी थीं। भारत की होली को विश्व देखेगा, यही उम्मीद है। सभी का प्रयास प्रशंसनीय रहा। प्रवीण प्रणव और डॉ. आशा मिश्रा मुक्ता ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। मीना मुथा ने कार्यक्रम का संचालन किया। चन्द्रप्रकाश दायमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। के. राजन्ना की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button