419 जाबांज बने अफसर, श्रीलंका आर्मी चीफ ने ली परेड की सलामी

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 14 जून को पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें 419 भारतीय और 9 मित्र देशों के 32 जेंटलमैन कैडेट्स समेत कुल 451 कैडेट्स पास आउट हुए। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने परेड की सलामी ली। अनिल नेहरा को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिला। कैडेट्स ने देश को समर्पित रहने की शपथ ली।

भारतीय सैन्य अकादमी को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में देश की सेना को 419 जांबाज अफसर मिले। साथ ही 9 मित्र देशों के 32 कैडेट भी पास आउट हुए। ये भविष्य में अपने देश की सेनाओं की कमान संभालेंगे।विदेशी कैडेट्स को मिलाकर भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की कुल संख्या 451 रही। आईएमए की पासिंग आउट परेड में कैडेट ने अपना तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली।

श्रीलंका के सैन्‍य प्रमुख यहीं से पाए हैं कमीशन

इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली। 6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे। श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं।

अनिल नेहरा को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है। इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए। अनिल नेहरा को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिला।

यह भी पढ़ेंऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा रैलियां निकालने की तैयारी में भाजपा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button