एचसीए घोटाले में अध्यक्ष जगन मोहन राव समेत 5 गिरफ्तार: सीआईडी
हैदराबाद,– हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए धोखाधड़ी और सार्वजनिक धन की हेराफेरी के मामले में तेलंगाना सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HCA के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह मामला तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के महासचिव धरम गुरुवा रेड्डी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, एचसीए के पदाधिकारियों ने धोखाधड़ी, विश्वासघात और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से HCA में पद प्राप्त किया और वित्तीय अनियमितताएं कीं।
आरोपों का विवरण:
सीआईडी की जांच में यह सामने आया कि ए. जगन मोहन राव ने सी. राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी. कविता के साथ मिलकर श्री चक्र क्रिकेट क्लब के फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिसे गौलिपुरा क्रिकेट क्लब बताया गया। इसमें गौलिपुरा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सी. कृष्णा यादव के हस्ताक्षर भी फर्जी किए गए। इन जाली दस्तावेजों के आधार पर जगन मोहन राव ने एचसीए अध्यक्ष का पद प्राप्त किया।
वित्तीय गड़बड़ी और आईपीएल दुरुपयोग:
इसके अलावा, ए. जगन मोहन राव ने एचसीए के कोषाध्यक्ष जे.एस. श्रीनिवास राव, सीईओ सुनील कांते और अन्य के साथ मिलकर एचसीए की धनराशि का दुरुपयोग किया। आरोप है कि इन लोगों ने आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम के अधिकारियों को मुफ्त पास, कॉर्पोरेट बॉक्स तक पहुंच और अन्य लाभों के लिए धमकाया और ब्लैकमेल किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
9 जुलाई 2025 को सीआईडी टीमों ने निम्नलिखित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया:
- ए. जगन मोहन राव – अध्यक्ष, एचसीए
- जे.एस. श्रीनिवास राव – कोषाध्यक्ष, एचसीए
- सुनील कांते – मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), एचसीए
- सी. राजेंद्र यादव – महासचिव, चक्र क्रिकेट क्लब
- जी. कविता – अध्यक्ष, चक्र क्रिकेट क्लब
यह कार्रवाई तेलंगाना सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), चारुसिंहा के नेतृत्व में की गईI धारा: IPC 465, 468, 471, 403, 409, 420 r/w 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें– अमित शाह बीएसएफ अलंकरण समारोह में हुए शामिल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



