ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत 52 साइबर ठग अंदर

Ad

हैदराबाद, नगर पुलिस ने बड़े और संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत देशभर में फैले गिरोह को ध्वस्त किया। इस अभियान में 9 राज्यों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 32 बैंक अधिकारी शामिल हैं। साइबर अपराध के पुलिस उपायुक्त वी. अरविंद बाबू ने बताया कि यह गिरोह बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से म्यूल अकाउंट्स खोलकर देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में 32 बैंक अधिकारी, 15 म्यूल अकाउंट होल्डर और 5 बिचौलिए (मिडिलमैन) शामिल हैं। बताया गया कि वी. अरविंद बाबू और एसीपी आर.जी. शिवा मारुति के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (सीसीपीएस) ने गहन जाँच के दौरान करीब 350 बैंक खातों का नेटवर्क उजागर किया। यह खाते देशभर में दर्ज लगभग 850 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े पाए गए, जिनमें करीब 150 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद पुलिस ने स्कूलों के पास तंबाकू की बिक्री पर कार्रवाई की

Ad

ऑपरेशन ऑक्टोपस-1 में 117 आरोपियों की गिरफ्तारी

इससे पहले फरवरी 2026 में ऑपरेशन ऑक्टोपस-1 के तहत 16 राज्यों में कार्रवाई करते हुए 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत 16 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में 7 दिनों तक लगातार छापेमारी की। जाँच में पाया गया कि कई निजी और अन्य बैंकों के अधिकारी फर्जी खाते खोलने में शामिल थे।

इनमें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, इक्विटास बैंक और एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी शामिल हैं। एक मामले में बंधन बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को ठगों के साथ मिलकर फर्जी खाते संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, 14 चेक बुक, 2 पेन ड्राइव, 1 लैपटॉप और 21 शेल कंपनियों के स्टैम्प जब्त किये गए। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button