रेलवे में 2026 में 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू होंगे: अश्विनी वैष्णव

नयी दिल्ली, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और 2026 में 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू करने की योजना का ऐलान किया।

रेल मंत्रालय के प्रेस नोट के मुताबिक, बैठक में नए साल की भावना और रेलवे में बड़े सुधार लाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। चर्चा अवसंरचना विकास, रख-रखाव और क्षमता बढ़ाने की कोशिशों पर केंद्रित रही।

अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुविधाओं और परिचालन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे में बड़े सुधारों की जरूरत है। ‘52 हफ्तों में 52 सुधार’ योजना क्षमता, शासन और सेवा प्रदान करने में प्रणालीगत सुधार पर केंद्रित रहेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button