बाल खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से 81 स्थलों का निरीक्षण

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों ने पार्क, स्कूल, फूडकोर्ट और बेकरी जैसे स्थलों को खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से आज 81 स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान संचालकों, जनसामान्य और विशेषकर बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया।

प्रजा पालना प्रगति कार्ययोजना के अंतर्गत 59वें दिन आज बच्चों द्वारा अधिक उपयोग किये जाने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों में फूड सेफ्टी के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत निगम के अधिकारियों की टीमों ने पार्क, स्कूल, फूडकोर्ट, बेकरी एवं स्कूल परिसरों में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के महत्वपूर्ण मानकों के बारे में जागरूक किया गया। पैकेज्ड कच्चे माल की सही लेबलिंग, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण और संरक्षण, कीट नियंत्रण उपाय और उनसे संबंधित अभिलेखों का रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़ें… संकल्प शक्ति ही पहुँचाती है लक्ष्य तक : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

संदिग्ध खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला जांच शुरू

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए संदिग्ध खाद्य नमूने भी प्राप्त किये। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाए गए उल्लंघनों के लिए कुल 14 नोटिस फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को जारी करने का निर्णय लिया गया है। सभी संचालकों को मानकों का सख्ती से पालन करने करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा मल्काजिगिरी नगर निगम ने बच्चों द्वारा अधिक उपयोग किये जाने वाले खाद्य विक्रय केंद्रों में विशेष खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज 46 स्थानों की जांच की। एमएमसी आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने बताया कि इस विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास, खेल मैदानों, पार्कों, बेकरी और फूड कोर्ट जैसे बच्चों द्वारा अक्सर वस्तुओं की संभावित खरीदी वाले स्थानों पर जाँच की गयी।

इस दौरान कुल 46 खाद्य विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यवसाय संचालकों को पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की सही लेबलिंग, खाद्य पदार्थों के भंडारण और संरक्षण के मानक, कीट नियंत्रण उपाय तथा संबंधित रिकॉर्ड के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। संदिग्ध पाए गए कुछ खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए एकत्र किया गया। शीघ्र ही निरीक्षण में पाए गए उल्लंघनों के संबंध में कुल 22 नोटिस जारी किए जाएंगे। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी खाद्य विक्रय संस्थानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button